बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) काम को मिला सम्मान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य को लेकर दैनिक भास्कर एमीनेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया करते हैं जिसके तहत समाजिक राजनीतिज्ञ श्री सुरेन्द्र गुम्बर को भी उनके अच्छे कार्य को लेकर एमिनेस अवॉर्ड से मोटल बिलासपुर में प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव के हाथों सम्मानित किया गया इस अवसर पर नगर विधायक शैलेष पांडेय भी उपस्थित रहे।

श्री सुरेंद्र गुम्बर बिलासपुर जिला शांति समिति के सदस्य भी है , साथ ही जिला पेट्रोलियम वेल्फ़ेर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे है।
उन्होने रोटरी क्लब के वरिष्ट सदस्य है और कोरोना काल मे पंजाबी मानव सेवा समिति के संरक्षक के रूप में समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य किया गया।
श्री सुरेन्द्र गुंबर द्वारा केयर ऑफ ह्यूमन संस्था की स्थापना कर मार्च 2010 में बिलासपुर शहर में सबसे पहला मुक्तिरथ बनाकर मानव सेवा प्रारम्भ की गई जो आज तक जारी है ।
इस मुक्तिरथ सेवा द्वारा आजतक लगभग 10000 अंतिम यात्राओं के सेवा निशुल्क प्रदान की गई है।
इसी प्रकार सन 2012-13 से मुक्तिरथ के साथ साथ निशुल्क फ्रीजर की व्यवस्था भी शामिल की गई , जो अभी तक जारी है ।
श्री सुरेंद्र गुम्बर जी सेवा भारती मातृ छाया बिलासपुर कुदुदंड में एक संस्था जो कि अनाथ एवम छोड़ दिये गए बच्चों की सेवा उपरांत एडॉप्शन का कार्य भी करती है , उसमे अध्यक्ष के रूप में भी सेवा प्रदान कर चुके है।
उपपरोक्त सामाजिक कार्यों को देखते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशस्ती पत्र देकर इन्हें सम्मानित भी किया गया , साथ ही साथ छत्तीसगढ़ लघु उद्योग संघ द्वारा , छत्तीसगढ़ रत्न द्वारा भी सम्मानित किया गया है। श्री सुरेन्द्र गुम्बर बेलतरा विधान सभा चुनाव में भाजपा से विधायक रहे बद्रीधर दीवान का चुनाव संचालन का भी दायित्व बखूबी निभाया था।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

