● आरोपित विधि के साथ संघर्षरत बालक को लिया गया अभिरक्षा में, अटेम्प्ट टू मर्डर केस में #कोतवाली पुलिस पेश की न्यायालय…..
*रायगढ़* । कल थाना कोतवाली में स्थानीय महिला उसके पति पर किरायेदार के लड़के द्वारा चाकू से पसली पर वार कर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । रिपोर्टकर्ता बताई कि दिनांक 02/01/2023 को करीब शाम 06.45 बजे किरायेदार महिला और उसके बेटे के बीच झगड़ा हो रहा था । झगड़े के बीच किरायेदार का लड़का “मैं गेट तोड दुंगा” बोला । जिसे सुनकर मकान मालकिन बोली कि “गेट हमारा है, तुम क्यों तोडोगे” इतने में किरायेदार किशोर बालक मकान मालकिन से उलझने लगा जिसे देख मकान मालिक श्यामानंद प्रधान (40 साल) आया और लड़के को क्यो विवाद कर रहे हो बोला जो मकान मालिक से झगड़ा विवाद करते हुये हाथ में रखे चाकू से श्यामानंद प्रधान के पेट में वार किया जो श्यामानंद के बांये पसली में लगी । घरवालों ने श्यामानदं को मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया । घटना के संबंध में आहत की पत्नी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपित किशोर बालक पर हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर तत्काल विधि के साथ संघर्षरत बालक को कोतवाली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया, जिसे आज किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश किया गया है । सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर आर.एस. तिवारी व हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

