बिलासपुर(वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आज प्रदेश और शहर सरकार पर जमकर बरसे। वे विकास खोजो अभियान के पहले चरण की समाप्ति पर ग्रैंड अंबा होटल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश और शहर की कांग्रेस सरकार ने बिलासपुर का कबाड़ा कर दिया है। स्मार्ट सिटी की अवधारणा को बदरंग कर शहर की जनता के जीवन को नारकीय सा बना दिया है। अमर अग्रवाल ने कहा कि आज ही 3 साल पूरा कर चुकी बिलासपुर की शहर सरकार के द्वारा हर काम की रेट लिस्ट बना दी गई है। मसलन नया राशन कार्ड बनाने के लिए आम जनता से ₹3000 और कब्जा प्रमाण पत्र के लिए 5000 रुपए इसी तरह अन्य कामों के लिए भी किसी होटल मेंनू की तरह पूरी रेट लिस्ट बना दी गई है।
श्री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जर्जर हो चुकी बिलासपुर शहर की सड़कों और नालियों की मरम्मत तथा रखरखाव की चिंता छोड़ शहर सरकार के अफसर और नेता बड़े-बड़े टेंडरों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इससे अफसर भी खुश रहते हैं और नेताओं का भी नया साल अच्छे से मन जाता है। बिलासपुर शहर की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अपने 4 साल पूरे होने पर खुद का गौरव दिवस मनाने वाली सरकार के कार्यकाल में इस शहर में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है। यहां राजनीतिक संरक्षण में पल और बढ़ रहे अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे कहीं भी गोली चलाने अथवा चाकूबाजी करने से जरा भी नहीं डरते। हत्या के आरोपियों की शिकायत के बाद भी उनके खिलाफ वांछित कार्यवाही नहीं की जाती। मंगलवार को पेट्रोल पंप में लूट के इरादे से किए गये गोली चालन को उन्होंने प्रशासन की ओर से बिलासपुर को नए साल की सौगात बताया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

