🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मरवाही वन परिक्षेत्र के झिरना पोड़ी गांव के पास सफेद भालू दिखाई दिया देखें वीडियो

On: January 4, 2023 11:33 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) मरवाही वनमंडल में एक बार फिर सफेद भालू देखने को मिला है जहा पर सफेद भालु एक काले भालु के साथ गांव से लगे खेत मे चहलकदमी करते नजर आया है जिसके बाद वहां पर मौजूद कुछ ग्रामीणों की नजर सफेद भालु पर पड़ी और वे मोबाइल से सफेद भालु का वीडियो बना लिए।

दरअसल भालू लैंड के नाम से प्रदेश में मशहूर मरवाही वन मंडल में करीब 2 माह पहले मरवाही वन परिक्षेत्र के माडाकोड गांव के पास सफेद भालू दिखाई दिया था और कभी कभार ही दिखाई दे रहा था लंबे समय के बाद एक बार फिर मरवाही के जंगलों में सफेद भालू को देखा गया है । सफेद भालू और काला भालु एक साथ चहलकदमी करते मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र के झिरना पोड़ी गांव के पास आज सुबह देखा गया है। यह सफेद भालू वयस्क नजर आ रहा है जो कि मादा काले भालू के साथ झिरना पोड़ी गांव से लगे एक खेत के पार में घूमता हुआ दिखाई दिया । वहां पर जब ग्रामीणों ने जब इस भालू को देखा तो ग्रामीण ने इसका वीडियो बना लिया । बता दें कि मरवाही वन मंडल का यह क्षेत्र सघन भालू विचरण वन क्षेत्र है जहां काफी संख्या में भालू की मौजूदगी दर्ज की जाती रही है। सफेद भालू को देखे जाने की सूचना लोगों ने वन अधिकरियो को दी हालांकि एक बार फिर सफेद भालू देखे जाने की वन्य जीव प्रेमियों में खुशी है तो वहीं जंगल के इस बेहद शांत माने जाने वाले जीव के प्रति संवेदनशीलता दिखाए जाने जरूरत है……..

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment