कमल पर बटन दबाकर कांग्रेस का हिसाब बराबर कर देना, उनके भ्रष्टाचार का हिसाब तो भाजपा कर ही देगी… अमित शाह का कोरबा की मंच से चुनावी शंखनाद



कोरबा।(अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) अमित शाह ने आज कोरबा की सभा से चुनावी शंखनाद भी किया और कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। उन्होंने 2023 के विधानसभा के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने को कहा। उन्होंने अपने संबोधन 15 साल में रमन कार्यकाल की तुलना कांग्रेस की चार साल की सरकार से किया। शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने जहां लोगों को राशन देने का, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन और आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का काम किया, वहीं कांग्रेस ने अपराध को बढ़ाने का काम किया। अमित शाह ने कहा कि अमित शाह- प्रभु श्रीराम के ननिहाल में आया हूँ….इस लिए जय श्री नाम के नारे के साथ अपनी बात की शुरुवात करना चाहता हूं। छत्तीसगढ़ के लोगों को बताने आया हूँ, ढाई ढाई पीढ़ी की लड़ाई की वजह से छत्तीसगढ़ का सपना अधूरा है। कोरबा लोक सभा के मतदाताओं को कहने आया हूँ और छत्तीसगढ़ को लूटा जा रहा है। कांग्रेस के लोगो से पूछ रहा हूँ कि आजादी के बाद क्या दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद, गरीबी, भुखमरी देने का काम किया है। भाजपा ने 15 साल में बीमारू राज्य को खुशहाल बनाया था।
अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के घरों में बिजली, सड़क, आदिवासी युवक के पास रोजगार नही था। भाजपा की सरकार ने सभी वर्गों का ख्याल रखा। अमित शाह ने कहा कि हमारे पास कांग्रेस के काम की लंबी सूची है। उन्होंने भ्रष्टाचार का काम किया, जंगलो को काट कर आदिवासियों का हक छीना, जबकि भाजपा ने हर गरीब को 5 लाख का इलाज देने का काम किया। अमित शाह ने इस दौरान 9 हजार करो़ड के घोटाले का आरोप लगाय।
अमित शाह ने कहा कि विकास के लिए दिये गये पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये। जो कांग्रेस के नेता पहले स्कूटी में चला करते थे, उनके घर के आगे ऑडी खड़ी हो गयी।तीन मंजिला मकान बन गया। 15 साल तक भाजपा ने ढेर सारे काम किया,लेकिन कांग्रेस ने केवल झूठ बोलने का काम किया इसके अलावा कोई काम नही किया। भारतीय जनता पार्टी ने एक आदिवासी को राष्ट्रपति बना कर दिखाया दिया। केंद्र सरकार ने 65 हजार करोड़ रुपये DMF की राशि राज्य सरकार को दी, क्या उस राशि का कोई काम हुआ है क्या? डीएमएफ की राशि की भ्रष्टाचार की भेंट चढ गयी।
अमित शाह ने कहा कि विकास की गाड़ी को अकेले केंद सरकार नही चला सकती है, इस लिए छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाओ…तो अधूरे पड़े काम पूरे हो जायेंगे। अमित शाह ने सभा मे पहुंचे लोगों से संकल्प दिलाकर कहा कि 2023 में भाजपा की सरकार बनायें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

