🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पुसौर में कुष्ठ जन जागरूकता रैली निकाली गई

On: February 4, 2021 7:30 PM

रायगढ़, (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)/ राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय पुसौर में कुष्ठ निवारण पखवाड़ा के तहत स्पर्श कुष्ठ जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को कुष्ठ मुक्त भारत निर्माण के साथ नगर पंचायत पुसौर को कुष्ठ मुक्त ग्राम बनाने का आव्हान किया गया। इस मौके पर कुष्ठ रोग एक नजर पाम्पलेट एवं रंगीन ब्रोसर वितरण कर कुष्ठ रोग के प्रति जनमानस में फैली भ्रांतियों को दूर करने हेतु अपील की गई ताकि एक कुष्ठ मुक्त समाज का निर्माण हो सके। इस दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.बी.के.चंद्रवंशी, कुष्ठ चिकित्सा सहायक श्री एम.एम.पटनायक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा लायंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment