बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)नवनिर्वाचित पार्षद श्रद्धा जैन ने आज वार्ड में आभार रैली निकालकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और वार्ड में मूलभूत सुविधाओं समेत राज्य केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने उन्हें कुदुदंड की बागडोर सौंपी है बड़ी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी का निर्वहन सभी के सहयोग से किया जाएगा। आज भाजपा ने गाजे-बाजे के साथ आभार रैली निकाली और घर घर जाकर सभी का आशीर्वाद लिया मंदिरों में मत्था टेका कुदुदंड की महिलाओं एवं बुजुर्गों ने श्रीफल एवं फूल माला से पार्षद श्रद्धा जैन का स्वागत किया महिला समूह ने भी फूल माला से नए पार्षद के रूप में स्वागत कर आशीर्वाद दिया है। चुनाव संचालक भाजपा नेता “रोहित मिश्रा” ने बताया कि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से श्रद्धा जैन को जनता ने आशीर्वाद दिया। पूर्व मंत्री ने कुदुदंड की जनता से नए वर्ष में उपहार मांगा था और यहां की जनता ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का सम्मान करते हुए श्रद्धा जैन का को जीता कर भाजपा को नए साल का गिफ्ट दिया है। श्रद्धा जैन ने कहा कि जीत के बाद कुदुदंड के 1-1 मतदाताओं के घर पहुंच कर आभार प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रद्धा ने कहा कि पूर्व पार्षद निधि जैन के अधूरे कार्यों को पूरा करना है और चुनाव के समय यहां की जनता से जो वादे किए हैं उसे प्राथमिकता से पूरा करना है। इस दौरान चुनाव संचालक रोहित मिश्रा, अमरजीत दुआ,मण्डल अध्यक्ष सहदेव कश्यप, कमल जैन,जमुना बाई सीमा पाण्डेय,शैलेन्द्र यादव,विष्णु कौशिक, भागीरथी यादव,रामावतार सूर्यवंशी, लक्ष्मी धर कश्यप,निखिल कश्यप, हितेश चंद्रा, संतोष ठाकुर, सुनील यादव, सरिता ठाकुर,मीनाक्षी यादव,बबिता बाध्यकर, सरिता साहू,पिंकी नागवानी,चंदना गोस्वामी, अंजना वर्मा,पूनम शुक्ला, सरिता खांडेकर, ममता राई, राखी गिडवानी,किरण सिंह,ममता चतुर्वेदी, रिंकू ठाकुर, राजेश ठाकुर,देवेन्द्र गोस्वामी,प्रमोद शर्मा,शशांक चौहान,बाबा राजेश देवांगन,धर्मेन्द्र चंद्राकर,राकेश चौबे,कार्तिक यादव,,वैभव गुप्ता, अमर सिंह राजपूत, मिंटू गुप्ता,संदीप शुक्ला,गणेश यादव,उमेश मिश्रा,शम्भू यादव,दुर्गेश गुप्ता,संतोष सिंह, समीर गुरवानी, दीपेश सोनी,भरत कश्यप आदि उपस्थित रहे रोहित मिश्रा जिला प्रचार प्रसार प्रमुख ने दिया
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

