शिक्षा विमर्श हेतु जनसंवाद में डॉक्टर सी वी रमन विश्वविद्यालय कोटा के रजिस्टार एवं सीएसआर महाविद्यालय पिपरतराई कोटा के प्राचार्य ने सहयोग की दी भरोसा
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा में संस्थान की योजना अनुसार 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक शिक्षा विमर्श हेतु जनसंवाद के अंतर्गत डॉक्टर सी वी रमन विश्वविद्यालय कोटा एवं सीएसआर महाविद्यालय पीपरतराई कोटा जनसंवाद हेतु जाना हुआ जिसमें विश्वविद्यालय की रजिस्टर डॉ गौरव शुक्ला शिक्षा विमर्श हेतु जनसंवाद हुआ जिसमें उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर की प्रशंसा करते हुए सरस्वती शिक्षा संस्थान के द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा विमर्श हेतु जनसंवाद की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की भी शिक्षा देती है जिसके कारण यहां की छात्र-छात्राएं अच्छे अंको से पास होते ही हैं साथ ही उच्च पदों पर आसीन होकर देश की सेवा एवं समाज की सेवा निस्वार्थ पूर्वक कर रहे हैं और उन्होंने हमें विश्वास दिलाया कि मैं विद्यालय के लिए अपने विश्वविद्यालय से प्राध्यापकों को भी विद्यालय में जाकर छात्र-छात्राओं की चहुमुखी विकास के लिए और प्रेरणा देंगे विद्यालय और विश्वविद्यालय मिलकर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करेंगे
सीएसआर महाविद्यालय के पिपरतराई कोटा के प्राचार्य डॉक्टर डीएन शर्मा ने शिक्षा विमर्श हेतु जनसंवाद की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में कार्य करने वाले आचार्य पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा करते हैं, इनकी निष्ठा पर किसी को शक नहीं होनी चाहिए। बहुत ही कम वेतन पर भी अपने घर परिवार की चिंता ना करते हुए केवल और केवल विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय की चिंता करते हैं जो प्रार्थना के योग्य हैं ऐसे शिक्षकों के कारण ही आज देश में योग्य एवं चरित्रवान नागरिक बन रहे हैं और उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्गों से आव्हान किया है कि अपने बच्चों को सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ा कर एक योग्य नागरिक बनावे ताकि वह आगे चलकर केवल सरकारी नौकरी के पीछे ना भागे, स्वयं का रोजगार हो, अपने पैरों पर खड़ा हो सके। डॉ शर्मा ने आगे कहा कि हम अपने महाविद्यालय के माध्यम से भी सरस्वती शिशु मंदिर को हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे
शिक्षा विमर्श हेतु जनसंवाद के लिए विद्यालय के अध्यक्ष वेंकट लाल अग्रवाल, व्यवस्थापक अजय अग्रवाल, प्राचार्य बाबूलाल साहू, प्रधानाचार्य चंद्रेश यादव एवं आचार्य परिवार शिक्षा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित थे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

