मेरी सहेली योजना के तहत सुनिश्चित की जा रही है गाड़ियों में महिला यात्रियों की सुरक्षा

बिलासपुर :- ,(वायरलेस न्यूज 13 जनवरी 2022) रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को बिना किसी परेशानी के सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेरी सहेली योजना चलाई जा रही है। यह योजना मुख्यतः लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू किया गया है|मेरी सहेली योजना के तहत अकेली महिला यात्रियों की यात्रा की पूरी जानकारी गाडी के प्रारंभ स्टेशन से ही अगले नामित स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला बल अर्थात मेरी सहेली की टीम को मिल जाती है | नामित स्टेशनों में ट्रेन के आगमन पर मेरी सहेली की टीम गाड़ियों में जाकर अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों से संपर्क कर बात करती है, उनकी यात्रा अनुभव से परिचित होती है | साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उसका समाधान किया जाता है । अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु वर्तमान में बिलासपुर मंडल के रायगढ, चांपा, कोरबा, बिलासपुर, अनुपपुर एवं शहडोल जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला बल मेरी सहेली टीम तैनात की गई है | ये टीम मंडल क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली नामित यात्री गाडियों जैसे हावडा-मुंबई मेल, आजाद हिन्द एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, छत्तीसगढ एक्सप्रेस, गीतांजली एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस सहित 40 गाडियों में रेलवे सुरक्षा बल की मेरी सहेली टीम द्वारा अकेली महिला यात्रियों से संपर्क किया जा रहा है । इस प्रकार बिलासपुर मंडल की मेरी सहेली टीम द्वारा प्रतिदिन लगभग 350 अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों से संपर्क कर उनकी यात्रा अनुभव से अवगत होकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुये अकेले सफर कर रही महिलाओं को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

