संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल को होगा समाप्त
नई दिल्ली, (वायरलेस न्यूज नेटवर्क) संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। सत्र का समापन छह अप्रैल को होगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्विट कर कहा, संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 27 बैठकों के साथ 6 अप्रैल तक चलेगा।
बजट सत्र, 2023 के दौरान 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा, ताकि विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों की जांच कर सकें और अपने मंत्रालयों/विभागों से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर सकें।
मौजूदा सरकार का यह आखिरी बजट सत्र होगा, क्योंकि 2024 में आम चुनाव होने हैं, इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि केंद्र नागरिकों के लिए बड़ी योजनाओं की घोषणा की जा सकती है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न

