🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संभागीय कार्यालय पेण्ड्रारोड के निरीक्षण में पहुंचे मुख्य अभियंता
बकाया वसूली की कार्यवाही तेज करने के निर्देश

On: January 13, 2023 12:59 AM


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री जी. आनंद राव एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री पी.के.कश्यप द्वारा पेण्ड्रारोड संभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। साथ ही अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हे क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के आवश्यक दिशा निर्देश दियेे गये।
श्री राव ने संभाग एवं उपसंभाग कार्यालय पेण्ड्रारोड कार्यालय के निरीक्षण में पहुंचकर सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताआंे की बैठक ली। बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं की सूची का अवलोकन करते हुए उन्होने अधिकारियों सेे बकाया राजस्व वसूली के लिए टीम बनाकर गांव स्तर पर शिविर लगाने तथा वसूली अभियान चलाने को कहा। भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटने के निर्देश भी दिये।
मीटिंग में स्टाप/डिफेक्टिव मीटरों को बदलने, खराब एबी स्विच व जीर्ण फ्यूजों को बदलने तथा फेल्ड ट्रांसफार्मरों को क्षेत्रीय भंडार मंे वापस करने संबंधी विस्तृत चर्चा हुई। लाईन लॉस को कम करने एवं ट्रांसफार्मरों को खराब होने से बचाने के लिये तकनीकी निर्देश भी दिये गये।
इस दौरान कार्यपालन अभिंयता श्री यू.के.सोनवानी तथा क्षेत्र के सभी सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment