एम एस पी कंपनी ने पूर्वांचल के वरिष्ठ जनों का किया सम्मान
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) एम.एस.पी स्टील एंड पावर लिमिटेड और एम.एस.पी स्पॉन्ज आयरन लिमिटेड द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन और सम्मान किया गया । इस सम्मान समारोह में कंपनी के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती निशा अग्रवाल के साथ उपस्थित रहे। कंपनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.के सिंह, निदेशक प्रशांत पाण्डे, एम.एस.पी विद्यालय के प्राचार्य सतीश चौधरी और एम.के बख्शी भी मंचासीन थे ।
पूर्वांचल के विख्यात शिक्षाविद शिशुपाल मिश्रा और विभिन्न गांवों के वरिष्ठों की उपस्थिति से सारा वातावरण गरिमामय हो उठा । एम.के बख्शी ने मंच संचालन करते हुए आज के कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की । चेयरमैन सुरेश अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठजनों के सम्मान कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डाला और एम.एस.पी की स्थापना और संचालन में पूर्वांचलवासियों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया । कंपनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.के सिंह ने कंपनी की स्थापना से लेकर अबतक के सफर का संक्षिप्त ब्यौरा देते हुए अंचलवासियों के सहयोग को सराहा और कंपनी के भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी । कंपनी के निदेशक प्रशांत पाण्डे ने अपने लघु उद्बबोधन में कहा कि आज एम.एस.पी कंपनी जिन ऊंचाइयों तक पहुंची है वह स्थानीय लोगों के निरंतर सहयोग बिना संभव नहीं हो पाता । कंपनी भी स्थानीय लोगों के रोजगार और विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इस अवसर पर श्रीमती निशा अग्रवाल के कर कमलों से उपस्थित 80 से अधिक वरिष्ठों को गर्म जैकेट प्रदान किया गया । इससे सभी वरिष्ठजन बेहद खुश हुए ।
समारोह का आयोजन एम.एस.पी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया था । सी.ई.ओ श्री बी के सिंह द्वारा इस अवसर पर चेयरमैन सुरेश अग्रवाल की सहमति से स्कूल के लिए वाहनों की स्वीकृति दी गई. जिससे आसपास के गांवों से बच्चों की स्कूल आने में सहूलियत हो । गौरतलब है कि वहां की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई थी जिसे चेयरमैन ने तुरंत पूरा कर दिया । कंपनी प्रबंधन द्वारा विद्यादान और शिक्षा के महत्व को प्रतिपादित करते हुए आनेवाले समय में कंपनी के विजन को प्रस्तुत किया गया जिसमें उच्च से उच्चतर शिक्षा कंपनी द्वारा उपलब्ध कराने की बात कही गई । इससे उपस्थित स्थानीय लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई । विख्यात शिक्षाविद शिशुपाल मिश्रा ने कंपनी के अबतक के योगदान और भविष्य की योजना को सराहा और इस दिशा में सुनियोजित तरीके से कदम उठाने की सलाह दी ।
अंत में इस तरह के आयोजनों की बारंबारता बढाने और कंपनी के शीर्ष प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों के साथ मुक्त संवाद की जरूरत पर सभी वक्ताओं और उपस्थित प्रबुद्धजनों ने बल दिया ।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रवीन चौबे जी ने किया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

