भेट मुलाकात- विधानसभा तखतपुर ग्राम बेलपान
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कर ग्रामीणों में भारी उत्साह

ग्रामीणों ने सूत धागा का माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज18 जनवरी 2022)/ मुख्यमंत्री श्री बघेल के बिलासपुर जिले के बेलपान पहुंचने पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं आमजनों ने पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। साथ ही ग्रामीणों ने सूत धागा के माला पहनाकर मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभिनंदन किया।Cm ke साथ हेलीकॉप्टर से बेलपान के लिए रवाना हुए। संसदीय सचिव और तखतपुर विधायक रश्मि सिंह भी हैं साथ में।
मुख्यमंत्री के स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीणजन हेलीपैड पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी जनता का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया। बेलपान में मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वागत के दौरान तखतपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, श्री विजय केसरवानी, सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री का स्वागत बिलासपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक श्री बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयश्री जैन कंवर, डीएफओ श्री कुमार निशांत और अन्य अधिकारियों ने किया।
*मुख्यमंत्री ने बेलपान के नर्मदा कुंड में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

