बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज)कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानो का क़र्ज़ा बढ़ते जा रहा था। लोग किसानी छोड़ रहे थे, कुछ किसानों ने परेशान होके खेती से मुँह मोड़ लिया था, हमने सरकार बनते ही दो घंटे में किसानो का क़र्ज़ा माफ़ किया।

सरकार ने अपना वादा पूरा किया, कल तक हमने 100 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर ली है। उत्पादन दो गुना हो गया है। किसानों की संख्या और जमीन का रकबा दोनों बढ़े हैं।
सरकारी योजनाओं से किसानों को ताक़त मिल रही है, किसानों की ताक़त बढ़ने से खेती लाभदायक हुई है।
छत्तीसगढ़ में हमारे अन्नदाता बहुत प्रसन्न हैं, फसल भी बहुत अच्छी हो रही है। इस साल समर्थन मूल्य में मूंग दाल, उड़द भी खरीदा जाएगा।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।सरकार द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कोदो बोने वाले किसानों को योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है।
हमारी सरकार ने लाखों परिवारों को लॉकडाउन में रोजगार दिया। संकट में भी हम जनता के साथ खड़े रहे हैं। किसानों और मजदूरों की जेब में पैसा जाए, यही सरकार का उद्देश्य है।
बिसाहू राम कश्यप ने बताया कि कर्ज माफी का लाभ मिला।70,000 रुपए का कर्ज था, पूरा माफ हो गया है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 3 किश्त भी प्राप्त हो चुका है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.27काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
बिलासपुर2026.04.27सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत खाद्य ठेलों की सघन जांच, विक्रेताओं को दिए गए सुरक्षा निर्देश
Uncategorized2026.04.27कटघोरा एवं पाली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को होगी निर्बाध बिजली की आपूर्ति ,132 केव्ही उपकेन्द्र छुरीखुर्द में 40 एमव्हीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उर्जीकृत
Uncategorized2026.04.27छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण* *स्थानीय विलुप्ति से लेकर लगभग 200 की संख्या तक पहुँचे काले हिरण : ‘मन की बात’ में मिली राष्ट्रीय पहचान*


