🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़: जादूगर आनंद की जादूगरी को देखा दर्शकों ने

On: January 17, 2023 7:29 PM

सीनियर और जूनियर आनंद ने दर्शकों का जीता दिल जादूगर आनंद का पहला शो रहा सफल पहले दिन ही दर्शकों ने बड़ी संख्या में जादूगर आनंद की जादूगरी को देखा रायगढ 17 जनवरी 22 दिन मंगलवार को जबलपुर मध्यप्रदेश के सिविल लाइंस निवासी विश्व प्रसिद्ध जादूगर आनंद और उनके सुपुत्र जूनियर जादूगर आनंद याने आकाश अवस्थी सबसे पहले अपनी इंट्री छतरी और फूलों से दर्शकों का अपने पहले मैजिक से स्वागत करते है फिर अपने मैजिक के एक से बढ़कर एक मैजिक को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करते है और गोपी टाकीज का हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गुज उठ रहा था। मछली पकड़ने वाली जाल को लोहा की पाइप में लगाकर अपने जादू से जूनियर जादूगर आकाश आनंद ने स्टेज में पंछियों की झड़ी लगा दी । तो दर्शक भी दांतो तले अंगुली दबाकर उनके जादू को देखते रह जाते दिखे। वही इनके बाद सीनियर प्रसिद्ध जादूगर आनंद की रंगबिरंगे चमकीले ड्रेस में शानदार इंट्री करते है और एक स्थानीय बच्ची को बुलाकर अपने सम्मोहन से उसको मूर्छित करके उसके गले मे सीधे तलवार डाल देते है दर्शक दीर्घा में बैठे उसके परिजन भी अचंभित हो जाते है फिर उसकी बच्ची को एक लकड़ी की पेटी पर सुलाकर उसे तीन तलवारों पर अपने जादू से जादूगर आनंद हवा में झूलते दिखा कर दर्शकों का दिल जीत लेते है। फिर तीनो तलवारों को हटा कर लड़की को अपने जादू से हवा में लहराते हुए दर्शकों को दिखाते है फिर लड़की को सम्मोहन से हटा कर नीचे उतारते है लड़की से पूछते है कि तुम्हारे साथ क्या हुआ तुम्हे कुछ पता है तुम अपनी सहेली से पूछना । इसके बाद जादूगर आनंद के इंद्रलोक का मायाजाल शुरू होता है। अपने को एक पिंजरे में कई ताले लगवाकर कुछ ताले दर्शक से लगवाकर अपने जादू से तालों के पिंजरे से बाहर निकल कर दर्शक के पीछे खड़े हो जाते है। जो कि किसी लड़की से प्यार का इजहार कर रहा था वो जादूगर आनंद को खुला देखकर अचंभित हो जाता है क्योंकि पिंजरे में गोर्रिल्ला के वेश में एक कलाकार निकलता है। अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध जादूगर हैरी हुड़नी का वाटर टार्चर आइटम भी शामिल कर उसमें एक कलाकार को हड़कडी लगाकर तालों से बंद करवा कर अपने जादू से उसे गायब कर दिया और वह कलाकर हथकड़ी लगे दर्शकों के पीछे निकल कर सामने आया तो पूरे हाल में तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही थी। इसके बाद उनको आइटम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया साथ ही मैजिक फोल्ड डेस,डिवाइन मैजिक लव,स्प्रग फेंटेसी , बरमुंडा ट्रेंगल, बाहुबली टू, टोल स्टोरी,गिलोटिन,फ़ॉलोटिंग हेड बॉडी,इजिप्शियन प्रिंश सहित 40 मैजिक आइटमों को प्रदर्शित किया अंत मे जादूगर सीनियर आनंद हवा में लटकते दिखे उसके साथ ही शो की समाप्ति की जाती है कुल मिलाकर रायगढ की जनता ने जादूगर आनन्द सीनियर और जूनियर आकाश आनंद के एक से बढ़कर एक जादू के कार्यक्रम देखकर अभिभूत तो हुए ही अचंबित और रोमांचित भी हुए। रायगढ में आठ साल की वापसी के बाद पहले शो में दर्शको का जादूगर आनंद के जादू के शो में भीड़ का आना ये दर्शाता है कि आज लोग जादू को देखना पसंद करते है और इसका क्रेज आज भी बरकरार है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment