● धारदार हथियार लहरा रहा युवक गिरफ्तार, #घरघोड़ा पुलिस की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई…..
*रायगढ़* । कल दिनांक 16.01.2023 को घरघोड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर रोड घरघोडा बंगाली ढाबा पास एक व्यक्ति को धारदार हथियार को लहराते हुए पकड़ा गया है । पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक लोहे का धारदार हथियार को बीच रोड में खडे होकर लहरा रहा है जिससे आमजन एवं राहगिरों में भय व्याप्त हो रहा है । पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी से सुरक्षा पूर्वक धारदार हथियार को अपने कब्जे में लेकर आरोपी युवक को थाने लाया गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम - *मोनू टण्डन पिता जग्गू टण्डन उम्र 19 वर्ष सा. कयाघाट बाबाकुटी के पास चौकी जूटमिल थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़* का होना बताया । आरोपी से विधिवत् अवैध हथियार की जप्ती कर आरोपी के कृत्य पर *धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट* की कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के निर्देशन पर कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक उधो पटेल की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

