किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
हिन्दूत्व, राष्ट्रीयता का प्रतीक है- प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
बसना में लगभग 300 से अधिक परिवारों की हुई ‘घर वापसी’

महासमुन्द(वायरलेस न्यूज) बसना में गुरुवार को ऑपरेशन घर वापसी के संयोजक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की उपस्थिति में लगभग 3 सौ से अधिक धर्म बदल चुके परिवारों ने अपने मूल धर्म हिंदू धर्म मे वापसी की. प्रबल प्रताप सिंह दिवंगत भाजपा नेता दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र है, जो कि अपने पिता के ऑपरेशन घर वापसी कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं.
यहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा स्थल में घर वापसी कार्यक्रम संयोजक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज के उपस्थिति में सैकड़ों लोगों की घर वापसी तांबे के पात्र में गंगा जल डाल कर चरण धुलवा कर करवाई गई.
दशहरा मैदान में कराये गए उक्त कार्यक्रम में हिंदू रीति रिवाज के साथ हवन पूजन, शुद्धिकरण कराया गया. स्व जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह द्वारा इन्हें हिन्दू धर्म अपनाने के लिए शपथ दिलाई गई,
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने संबोधन में कहा कि सर्वप्रथम श्रीमदभागवत कथा आयोजन समिति को कोटि कोटि नमन करता हूँ, जिन्होंने श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया, आज इस कार्यक्रम के दौरान हमारे सनातन धर्म से जो अनेकों ग्रामों के लगभग 325 परिवारों के लोग बिछड़ गए थे उन्हें पुनः सनातन धर्म में वापसी कराया गया, इस दौरान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि मेरे पूजनीय पिता दिलीप सिंह जूदेव के नेतृत्व में जो यह घर वापसी अभियान की शुरुआत की गई थी, उसे हम सब मिलकर आगे बढा रहे हैं, हिन्दू बचाना, हिन्दू बनाना मंदिर बनाने से भी बहुत बड़ा कार्य है. हिन्दूत्व राष्ट्रीयता का प्रतीक है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

