● *आरोपियों से 40 लिटर महुआ शराब की जप्ती
रायगढ़। दिनांक 05/02/2021 के रात्रि थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक डी.के. मारकंडे के हमराह प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक खिरेन्द्र जलतारे, मुकेश साहू माइनर एक्ट की कार्यवाही के लिये देहात रवाना हुये थे । ग्राम बोंदा के पास थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति ग्राम टपरदा से बोंदा की ओर मोटर सायकल में महुआ शराब लेकर आ रहे हैं, सूचना पर गवाहों के साथ ग्राम बोंदा बाजार के पास , मेन रोड पर स्टाफ द्वारा नाकेबंदी कर संदेही द्वारा बताये गये । सोल्ड मोटर सायकल को रोका गया । मोटर सायकल के पीछे एक युवक सन बोरी जिसके अंदर प्लास्टिक पन्नी में शराब रखे हुये बैठा था । मोटर सायकल चालक *शिव सिदार पिता गोप सिंह सिदार उम्र 21 वर्ष एवं पीछे बैठा युवक निर्मल गुप्ता पिता ललित गुप्ता उम्र 19 वर्ष दोनो साकिनान बुनगा थाना पुसौर* के कब्जे से *40 लिटर महुआ शराब 8,000 रूपये* बरामद हुआ । आरोपियों द्वारा अवैध बिक्री के लिये लेकर आना बताये । आरोपियों से शराब एवं सोल्ड मोटर सायकल होंडा साईन काले रंग का जप्त कर धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवही कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

