बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) युवाओं में लोकप्रिय पटवारी कौशल यादव ने कल क्रिकेट मैच के तीसरे मैच का शुभारंभ किया। दयालबंद बिलासपुर में शहर की खेल संगठन संस्था यूथ विंग क्रिकेट कमेटी ने क्रिकेट मैच का आयोजन किया हुआ है।

प्रथम दिन शुभारंभ पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने किया। मैच के तीसरे दिन का शुभारंभ पटवारी कौशल यादव ने किया। जो कि एक सामाजिक संगठन के संयोजक भी है। बिलासपुर के युवाओं में उनकी लोकप्रियता देखते बनती है। कार्यक्रम में उनके साथ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार असद अहमद जुंजानी और कांग्रेस नेता नीरज खटिक भी थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के संस्थापक अतुल घोरे, अयोजकगण रोहित हंसराज, हितेन्द्र बोले, यश केसरी , ऋषभ गंगोत्री और संगठन के सभी युवा साथी उपस्थित थे। बता दें कि वैसे तो पटवारियों की हमेशा आलोचना ही होती है लेकिन पटवारी कौशल यादव ने जनता के बीच अपनी छवि एक सेवक की छवि बनाकर रखी हुई है। भू माफिया भले उसके पीछे पड़े रहें लेकिन जनता कभी नाराज़ नहीं रही उनसे। संकेत बता रहें हैं कि पटवारी कौशल यादव के कदम धीरे धीरे राजनीति की और बढ़ रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

