*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) । देश में 74 वें गणतंत्र दिवस को पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है । रायगढ़ जिले में भी शासकीय तथा निजी भवनों पर बड़े शान शौकत से तिरंगा लहराया । आज सुबह पुलिस कार्यालय रायगढ़ में सशस्त्र जवानों ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, हेड क्वार्टर डीएसपी बेनेडिक्ट मिंज, कार्यालय मुख्य लिपिक जे.पी. चेलकर एवं पुलिस कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे । वहीं एसडीओपी कार्यालय खरसिया में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी निमिषा पाण्डेय तथा एसडीओपी कार्यालय धरमजयगढ़ में एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इसी प्रकार जिले के सभी थाना, चौकियों में थाना/ चौकी प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

