बिलासपुर । ( वायरलेस न्यूज़) काला कोट पहन कर ट्रेन में फर्जी टीटीई बन यात्रियों से वसूली करने वाले आरोपी को जीआरपी और आरपीएफ टीम ने पकड़ा है। उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

बता दे काला कोट पहनकर ट्रेन में यात्रियों से टिकट चेकिंग के नाम पर वसूली करने वाले फर्जी टीटीई को पकड़ा गया है। सारनाथ एक्सप्रेस में काला कोट पहनकर फर्जी टीटीई यात्रियों से वसूली कर रहा था। ट्रेन में मौजूद सुरक्षा बल के प्रधान आरक्षक और अन्य टीटीई ने उसे पकड़ा है। आरोपी को अदालत पर पेश कर जेल दाखिल करवाया गया है।
सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15160 बिलासपुर के उसलापुर स्टेशन से 27 अप्रैल शनिवार की रात आगे बढ़ी थी। ट्रेन का स्टॉपेज बिलासपुर में होने के बाद जैसे ही आगे बढ़ा एक काला कोट पहने फर्जी टीटीई ने यात्रियों से टिकट पूछ कर बेटिकट यात्रियों से वसूली शुरू कर दी। ट्रेन में जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग की जा रही है। जीआरपी एसपी के निर्देश पर जीआरपी के आरक्षक केशव धृतलहरें , आरक्षण मुकेश धुर्वे एवं आरपीएफ के आरक्षक समलेश यादव के द्वारा सारनाथ एक्सप्रेस में पेट्रोलिंग की जा रही थी। इस दौरान यात्रियों ने एक टीटीई की हरकतों पर संदेह व्यक्त किया। पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा पता करने पर पता चला कि उक्त व्यक्ति स्लीपर कोच के S2 और S3 में काला कोट पहनकर खुद को टीटीई बता वसूली कर रहा है।
संदेह के आधार पर स्क्वायड टीम ने ट्रेन में मौजूद असली टीटीई रवि शर्मा से जानकारी ली। जिस पर उसने उक्त व्यक्ति के रेलवे का टीटीई नहीं होने की जानकारी दी। स्क्वायड टीम ने निरीक्षक आलोक चंद्रवंशी को इसकी जानकारी दी और निर्देश मिलने पर उक्त फर्जी टीटीई को हिरासत में ले लिया। ट्रेन के कुछ यात्रियों ने उक्त फर्जी टीटीई द्वारा पैसा वसूलने की बात भी बताई। उसे पेंड्रा रोड स्टेशन में उतार गया और जीआरपी चौकी ले जाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम हामिद हुसैन (36) निवासी भिलाई पावर हाउस जलेबी चौकी थाना छावनी जिला दुर्ग होना बताया। उसके पास कोई वैध यात्रा टिकट भी नहीं था। पूछताछ में उसने भिलाई से छपरा की यात्रा करना और इस दौरान फर्जी टीटीई बन वसूली करना बताया। टीटीई रवि शर्मा की लिखित शिकायत के आधार पर जीआरपी चौकी पेंड्रारोड में आरोपी के खिलाफ शून्य में धारा 204,205,318,319 बीएनएस कायम किया गया।
रविवार को आरोपी को बिलासपुर लाया गया। इसके साथ ही केस जीआरपी थाना बिलासपुर ट्रांसफर किया गया। यहां आरोपी हामिद हुसैन को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

