रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)।महिला मंडल एस.ई. सी. एल रायगढ़ क्षेत्र द्वारा आयोजित किए जाने वाले सामाजिक सरोकार कार्यक्रम की श्रृंखला में ३ फरवरी को गारे पेलमा उप क्षेत्र के संस्कृति महिला मंडल द्वारा नई पहल के अंतर्गत प्रभावित ग्राम लिबरा में जाकर वृद्ध गरीब उपेक्षित बुजुर्गो एवं विधवाओ का हाल चाल पूछा एवं सांत्वना प्रदान की। इस अवसर पर बुजुर्ग विधवाओ को चादर और शाल का वितरण किया गया साथ ही साथ अस्सी वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को कंबल और मच्छरदानी भेंट कर उसका उपयोग करने का अनुग्रह किया। इस अवसर पर सभी को मिठाई, नाश्ता एवं पानी का भी वितरण किया गया। इस कार्य में सुचेतना महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता मिश्रा जी का मार्गदर्शन और संस्कृति महिला मंडल की सदस्यो का योगदान सरहानीय रहा ।यह कार्य संस्कृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संजुक्ता नायक जी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

