सुबह से पूजा-अर्चना व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे
जलाभिषेक करने शिव भक्तों की उमड़ेगी भीड़
रायगढ़। सत्तीगुड़ी चौक स्थित भरत कूप शिव मंदिर में इस बार महाशिवरात्रि पर 18 फरवरी को भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह से ही पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो जाएंगे। शाम 4.30 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक विजय सिंह व साथी भोले भंडारी के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देंगे। इसकी तैयारियां मंदिर में प्रारंभ कर दी गई हैं।
श्री भरत कूप शिव मंदिर के पुजारी कमल शर्मा ने बताया कि सेठ किरोड़ीमल द्वारा शहर के मध्य सत्तीगुड़ी चौक पर निर्मित भरत कूप मंदिर आज भी अपनी विशिष्टता व भव्यता के लिए प्रसिद्ध है, जहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना करने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यहां भैया भरत के साथ मां दुर्गा व संकट मोचक हनुमानजी के साथ शिव परिवार की भव्य व आकर्षक प्रतिमाएं विराजमान हैं। यहां हर महाशिवरात्रि व शिवरात्रि के साथ अन्य पर्वों पर विशेष आयोजन होते हैं। इस बार मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम व भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। महाशिवरात्रि पर 18 फरवरी शनिवार को सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो जाएगा। मंदिर में आने वाली भीड़ को देखते हुए सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिर के आसपास की साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शाम 4.30 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन इस बार किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक विजय सिंह अपनी टीम के साथ सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनके साथ कोरबा से विशेष रूप से भजन गायिका भी आ रही हैं। शहरवासी देर रात तक भोले भंडारी के भजनों की सुर-सरिता में गोता लगाएंगे। इसकी पूरी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इस बार की महाशिवरात्रि पर भरत कूप शिव मंदिर में शहरवासियों के लिए यादगार रहेगी। इस अवसर पर सभी भजन गायकों व कलाकारों का सम्मान भी किया जाएगा। दिलीप संडगी,भवानी गुरू, राकेश शर्मा ,देवेश शर्मा, अनिता शर्मा,कविता शर्मा, दीपक जयसवाल, विजय दास,निसा शर्मा ,नितीन दुबे,राकेश ,विजय सिंह,विजय शर्मा,संजय अग्रवाल, इबरार अहमद,संजय चौहान,पूनम शर्मा, मनीष कनकरवाल,कलाकार, भजन गायक सम्मान समारोह आयोजित है!
महाशिवरात्रि पर 30 साल बाद बन रहा है शुभ संयोग
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन मां पार्वती और शिव जी का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी को शनिवार के दिन मनाई जाएगी। इस साल महाशिवरात्रि पर बहुत ही दुर्लभ और शुभ योग बन रहा है. यह योग करीब 3 दशक बाद बन रहा है। 13 फरवरी 2023 को करीब 30 साल बाद शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस बार महाशिवरात्रि पर शिव भक्त शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान होंगे. ग्रहों के राजा सूर्य भी कुंभ राशि में ही होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल 2023 में महाशिवरात्रि पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में शनि-सूर्य की युति बन रही है। इस योग से बड़ा ही परिवर्तनकारी योग बनेगा. शुक्र ग्रह इस दौरान उच्च राशि मीन में होंगे। महाशिवरात्रि पर ग्रहों का यह योग बहुत ही शुभ होने वाला है। इस दिन प्रदोष व्रत का संयोग भी बन रहा है। महाशिवरात्रि की शुरूआत 18 फरवरी की रात को 8 बजकर 3 मिनट से होगी और इसका समापन 19 फरवरी को शाम 4 बजकर 19 मिनट पर होगा। महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त चार अलग-अलग पहर में रहने वाला है। महाशिवरात्रि पर पहले पहर का शुभ मुहूर्त 18 फरवरी को शाम 6 बजकर 41 मिनट से रात को 9 बजकर 47 मिनट तक होगा। दूसरे पहर का मुहूर्त रात 9 बजकर 47 मिनट से रात 12 बजकर 53 मिनट तक होगा। तीसरा मुहूर्त 19 फरवरी की रात को 12 बजकर 53 मिनट से सुबह 3 बजकर 58 मिनट तक होगा। चौथे पहर का मुहूर्त 19 फरवरी की सुबह 3 बजकर 58 मिनट से दोपहर को 2 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.24एडवोकेट प्रीमियर लीग मैच में जिला प्रशासन बनाम न्यायपालिका के मध्य मैच खेला गया,कप्तान धीरज पलेरिया के नेतृत्व में जिला न्यायालय की टीम ने शानदार विजय प्राप्त की
Uncategorized2026.04.24आदिगुरु शंकराचार्य भगवान की जयंती दशनाम गोस्वामी समाज ने मनाया, समाज के सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे
Uncategorized2026.04.23बिना एन ओ सी के लगा टेंडर* *परिणाम यह हुआ कि भूमि पूजन रुका* — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
Uncategorized2026.04.23मॉलों में पार्किंग वाले टू और फोर वीलर से शुल्क वसूली नहीं कर सकते यह निर्णय आम जनमानस को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला ने जनहित याचिका की पैरवी की


