सत्ता नहीं सजा (वोट न देने) की हकदार है सत्तादल – JCCJ
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुआ 3 संकल्प प्रस्ताव
आगामी चुनाव को लेकर जोगी कांग्रेस में दिखा जबरदस्त उत्साह, प्रदेश भर से शामिल हुए कोर कमिटी के सदस्य
बैठक में शामिल हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी, संकल्प पत्र को पढ़ी
रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 12 फरवरी 2023। आगामी वर्ष 2023-2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुआ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रदेश कार्यकारिणी कोर कमिटी की अत्यंत आवश्यक बैठक आज सिविल लाइन स्थित सागौन बंगला अनुग्रह में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी, प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी, श्रीमती ऋचा जोगी, महामंत्री महेश देवांगन, वरिष्ठ नेता सूर्यकांत तिवारी सहित प्रदेश भर के सैकड़ों पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में जोगी कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला । 2023-2024 के चुनाव में हर हाल में जोगी जी के अधूरे सपने को पूरा कर छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए तीन महत्वपूर्ण संकल्प प्रस्ताव पारित किया गया :-
1) जन अधिकार यात्रा को मिले भारी जनसमर्थन के कारण यात्रा के अगले चरण में प्रदेश के अन्य जिलों में यात्रा निकालने बाबत सभी जिला अध्यक्ष, जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर फरवरी माह के अंत तक कार्यक्रम की रूपरेखा बना लेवें। ताकि यात्रा मार्च माह के मध्य से आरंभ की जा सके।
2) छत्तीसगढ़ में दोनों राष्ट्रीय दलों के विरुद्ध एक मजबूत विकल्प देने, समान विचारधारा वाले अन्य दलों से बातचीत करने तथा गठबंधन की संभावनाओं पर अंतिम निर्णय लेने हेतु पार्टी अध्यक्ष माननीय श्री अमित जोगी जी को पूर्णतः अधिकृत किया जाता है।
3) पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, प्रत्येक विधानसभा में लोगों के बीच जाकर विधानसभा स्तरीय समस्याओं की सूचि तैयार करेंगे। इसे कांग्रेस सरकार के विरुद्ध “आरोप पत्र” यानि “चार्जशीट” का रूप दिया जायेगा। प्रत्येक विधानसभा में विशाल जन अदालत लगाकर, ‘चार्जशीट’ दाखिल की जाएगी और कांग्रेस सरकार को इस बार सत्ता नही सजा देने (वोट न देने) का फैसला पारित किया जायेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

