रायपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज़) उदंती अभ्यारण्य में प्रिंस नामक वनभैसा को पिछले 6 माह से आंख में परेशानी के चलते वह चारा चरने में असहज हो चला है और दिन ब दिन काफी कमजोर होता जा रहा है,जिसके चलते उसकी तबियत बिगडती जा रही है, वन भैसों को बचाना मुस्किल लग रहा है?
उसकी उम्र लगभग 11 वर्ष के आसपास बताई जा है | काफी बलशाली एंव बडे बडे सिंगों वाले इस दुर्लभ वन भैसा है, जो केवल छत्तीसगढ़ और असम में ही पाया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिंस वनभैसा का एक आंख में लगभग दो वर्षो से इंनफेक्शन है और एक आंख से दिखाई ही नही दे रहा है।लेकिन वन विभाग इसका इलाज पर ध्यान ही दिया फलस्वरूप प्रिंस वन भैसा का दूसरा आंख भी 6 माह से बुरी तरह प्रभावित हो चला है। और अब दोनो आंख से दिखना लगभग बंद हो गया है। यह वनभैसा चरते चरते अचानक ही कहीं पर गिर पडता है। जिसकी जानकारी ग्रामीण सुत्रों से वन विभाग को मिलने के बाद उदंती अभ्यारण्य में ग्राम जुंगाड के नजदीक बनाये गये नये बाडे में इस वनभैसा प्रिंस को रखकर उसकी देखभाल किया जा रहा है | लगातार डाॅक्टरों की टीम इस प्रिंस वनभैसा के आंख के ईलाज कर रहे है, लेकिन अभी तक डॉक्टरों को सफलता नही मिल रहा है,और तो और अब वनभैसा को बाडें में रखने से और आंख नही दिखने के कारण चारा चरने खाने पीने में असहज हो चला यह वनभैसा प्रिंस दिन ब दिन कमजोर होता जा रहा है, जिसके चलते उसकी तबियत दिन ब दिन बिगडती ही जा रही है ,वन भैसों को बचाना मुस्किल है |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

