● *पूंजीपथरा पुलिस तुमीडीह, गेरवानी व ग्राम पूंजीपथरा में अवैध शराब बिक्री पर की कार्यवाही*…
रायगढ़।सिटी कोतवाली रायगढ़ के प्रभारी नगर निरीक्षक कृष्णकांत सिंह एवं उनके स्टाफ द्वारा आज दिनांक 07.02.2021 को एसपी संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर शहर एवं आऊटर में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर कार्यवाही के उद्देश्य से अभियान चलाकर ऐसे *09 व्यक्तियों* को थाना लाया गया । थाना प्रभारी सभी व्यक्तियों को थाना परिसर में खड़े कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने को लेकर कड़ी फटकार लगाये । उन्हें कहा गया कि अगली बार पकड़े गये तो आबकारी एक्ट के साथ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी अमल में लायी जावेगी । आरोपियों को बड़े रामपुर क्षेत्र सर्किट हाऊस रोड़ पर पकड़ा गया था ।
अवैध शराब बिक्री को लेकर दिनांक 06.02.2021 को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा तुमीडीह चौक, लक्ष्मी कालोनी पूंजीपथरा, वरूण ढाबा के पास पूंजीपथरा तथा लोहरा पारा गेरवानी में शराब रेड की कार्यवाही किया गया, इस दौरान *06 व्यक्तियों* को अवैध रूप से बिक्री के लिये महुआ शराब रखे हुये पकड़ा गया है । आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(1-क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

