कोनी थाना की भूमिका संदिग्ध
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 10 फरवरी 19 से मेरी लड़की जूही साहू को सेमरताल निवासी ससुराल वाले कहाँ गायब कर दिए है दो साल हो गए कहीं पता नहीँ है जिसकी शिकायत कोनी थाना से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तक 3 बार कर चुकी है लेकिन जयमती साहू की सुनने वाला कोई नहीं क्या कारण है कि इस प्रकरण को लेकर ऊपर से नीचे तक सुनवाई नही हो रही है ?

(लापता जूही साहू की फोटो)
साहू समाज की अत्यंत गरीब महिला कोनी निवासी जयमती साहू की लड़की जूही साहू 10 फरवरी 19 से सेमरताल निवासी दामाद प्रकाश साहू ने कहां गायब कर दिया है अथवा मौत की नींद सुला दिया है जिसकी जांच के लिए साहू समाज के प्रमुख होने व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से 3 मर्तबे गुहार लगा दी फिर भी ध्यान न देना कोई गम्भीर संकेत की तरफ इशारा करता है?
जयमती साहू ने बताया कि हाल ही में आईजी रतनलाल डांगी जी से भी मिली थी लेकिन उनसे भी मात्र आश्वासन ही हाथ लगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन चौपाल में भी गुहार लगाई वहां भी आज तक सुनवाई नही हुई !
सप्ताहभर पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक से भी मिली वहां भी सुनवाई नही ?
संघर्षरत जूही साहू की माँ जयमती साहू कहती है कि इस प्रकरण को कांग्रेस की संवेदनशील सरकार में भी मेरी सुनवाई नही होंना किसी आश्चर्य से कम नही ! कही इसके पीछे बेलतरा कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी का तो हाथ नही ? जिसके चलते कोनी थाना में एफआईआर तक नही लिखी जा रही ?
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

