*रायगढ़* । कल शाम थाना तमनार में ग्राम कुंजपुरा के सरपंच जयपाल भगत (उम्र 52 वर्ष) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम मुड़ागांव में शेड निर्माण के लिए रखा लोहे का 150 नग पाइप को 13 फरवरी से 15 फरवरी के बीच कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । थाना प्रभारी तमनार द्वारा ₹80,000 कीमती 150 नग लोहे की पाइप चोरी के संबंध में

अज्ञात आरोपी पर चोरी का अपराध दर्ज कर थाने के स्टाफ को माल मुलजिम पतासाजी का निर्देश दिए । थाने के स्टाफ द्वारा क्षेत्र में सक्रिय अपने मुखबिर से जानकारी लेना प्रारंभ किया गया जिस पर जानकारी मिली की बरभांठा चौक, तमनार के गणेश राम उरांव, चोरी में शामिल हो सकता है । थाना प्रभारी के निर्देशन पर गणेशराम उरांव को हिरासत में लेकर थाने लाया गया जिसने मुंडागांव के डूलामणी यादव के साथ मिलकर पिकअप वाहन से लोहे का 150 नग पाइप चोरी कर अपने घर में छुपा कर रखना बताया । आरोपी के कब्जे से पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 ए.ए. 5116 और 150 नग लोहे की पाइप जप्त किया गया है । आरोपी डूलामणी यादव के घर पुलिस टीम दबिश दी डूलामणी यादव फरार है, प्रकरण में एक से अधिक आरोपी होने से *धारा 34 आईपीसी विस्तारित* कर गिरफ्तार *आरोपी गणेश राम उरांव पिता स्वर्गीय बुटिया राम उरांव उम्र 60 वर्ष निवासी बरभांठा चौक तमनार थाना जिला रायगढ़* को चोरी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज के नेतृत्व में संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक नरसिंह नाथ यादव, प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा, देव प्रसाद राठिया, संतोष कुर्रे, आरक्षक भूपेश राठिया की सराहनीय भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

