श्यामाचरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर रायगढ़ कांग्रेस ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया

रायगढ़ 14 फरवरी
जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने अविभाजित मध्यप्रदेश के 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके स्व.श्यामाचरण शुक्ल जी के स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ततपश्चात सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।
अनिल शुक्ला ने पंडित शुक्ल जी के विषय मे बताया कि अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल की आज 14 फरवरी को पुण्यतिथि कांग्रेस भवन में मनाई जा रही है । सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी पंडित श्यामाचरण जी को एक कर्मठ राजनेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने पूरा जीवन आम जनता की सेवा में बिताया।वे किशोरावस्था में ही स्वतंत्रता संग्राम से सक्रिय रूप से जुड़ गए थे। अनिल शुक्ला ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सहित समूचे मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए पंडित श्यामाचरण जी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
आज इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, प्रभारी महामंत्री शहर कांग्रेस शाखा यादव ,अरुण गुप्ता, संतोष चौहान ,लक्ष्मण महिलाने, शेख ताजीम,गौरांग अधिकारी,राजू बोहिदार, वीनू बेगम,प्रताप सिंह,गणेश घोरे,तीज लाल बरेठ,मिर्जा अहमद बेग सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

