🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

क्रेडिट कार्ड से 02 लाख 02 हजार 4 सौ रूपये आहरण ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में अज्ञात के विरुद्ध जुर्म दर्ज

On: March 10, 2023 3:43 PM

*क्रेडिट कार्ड से 02 लाख 02 हजार 4 सौ रूपये आहरण ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में अज्ञात के विरुद्ध जुर्म दर्ज

*रायगढ़* । आज दिनांक 10.03.2023 को थाना कोतरारोड़ में किरोडीमल नगर वार्ड नं. 08 में रहने वाले सुरेंद्र पासवान (उम्र 40 वर्ष) उनके क्रेडिट कॉड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन 2,02,400 रूपये की खरीददारी कर धोखाधड़ी करने का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । शिकायतकर्ता सुरेन्द्र पासवान लिखित आवेदन देकर बताया कि माह फरवरी में अपने क्रेडिट कार्ड को बंद कराने रायगढ एसबीआई शाखा मेन ब्रांच गया और क्रेडिट शाखा के कर्मचारी से बात किया जिसने क्रेडिट कार्ड बंद कराने कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज कराने कहकर बताये कि एक सप्ताह बाद मोबाइल पर एक मैसेज आयेगा उसको लेकर बैंक आकर बताना, उसके बाद आपका क्रेडिट कार्ड बंद कर दिया जायेगा। दिनांक 06.03.2023 को दो अलग-अलग मोबाइल नम्बरों से काल आया और बोला गया कि क्रेडिट कार्ड बंद करना है या नहीं तो बंद कराना है बोला गया । अज्ञात कॉलर ने नाम पता एवं जन्मतिथि और क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछा गया । 10 मिनट बाद मोबाइल में मैसेज आया कि क्रेडिट कार्ड से 02 लाख 02 हजार 4 सौ रूपये आहरण कर लिया गया था । तब बैंक जाकर खाता को होल्ड कराया गया । रिपोर्टकर्ता के आवेदन पर अज्ञात कॉलर पर थाना कोतरारोड़ में धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment