🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कुनकुरी तपकरा सड़क के ठेकेदार की लापरवाही से हुई दुर्घटना,
गंभीर रूप से घायल युवक को विधायक ने भिजवाया अस्पताल

On: March 9, 2023 2:58 PM

कुनकुरी तपकरा सड़क के ठेकेदार की लापरवाही से हुई दुर्घटना,
गंभीर रूप से घायल युवक को विधायक ने भिजवाया अस्पताल

जशपुर नगर (वायरलेस न्यूज)
कुनकुरी तपकरा स्टेट हाइवे में ठेकेदार की लापरवाही के कारण बड़ी दुर्घटना घट गई .शाम थोड़ी देर पूर्व में रायपुर जाते वक्त संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने दुर्घटना में घायल युवक को कुनकुरी इलाज के भेजा है जहाँ युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि घायल युवक पुलिस का जवान है जो अपनी कार से वापस जशपुर की ओर लौट रहा था और रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया
सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार के द्वारा किसी भी प्रकार का सुरक्षा मापदंड का पालन नहीँ किया गया जिसके कारण दुर्घटना घटी. ज्ञात हो कि ठेकेदार के लापरवाही के कारण वर्तमान में सड़क निर्माण का काम बंद है. काम के बंद होने के स्थिति में सड़क में कोई भी सुचना का निशान, डायवर्सन में निशान नहीँ, सुचना पटल नहीँ लगाया गया है, नियमित रूप से सड़क में पानी नहीँ पटाया जा रहा है जिससे दुर्घटना की सम्भावना बढ़ गईं है. ठेकेदार की लापरवाही पर विभाग द्वारा बार बार नोटिस दिया जा रहा है लेकिन उसका कोई भी जवाब ठेकेदार द्वारा नहीँ दिया जा उसकी इसी लापरवाही पर आज एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है

ज्ञात हो कि होली के पूर्व
स्टेट हाइवे चराईडांड से बतौली मार्ग निर्माण के दौरान केराडीह में ठेकेदार की लापरवाही पर चक्का जाम किया था. जो कि विभाग के लिखित पत्र के शर्त पर आखिरकार समाप्त हुआ तब जाकर मार्ग में आवागमन शुरू हुआ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment