नई दिल्ली (वायरलेस न्यूज नेटवर्क) : अदाणी समूह ने रविवार को बताया कि शेयर गिरवी रखकर लिया गया 2.65 अरब डालर का लोन समय से पहले चुका दिया है। समूह ने इस लोन के पुनर्भुगतान के लिए 31 मार्च तक की समय-सीमा तय की थी।

अमेरिका की वित्तीय शोध फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद निवेशकों का भरोसा जीतने के मकसद से अदाणी समूह कुल कर्ज में कमी करने में जुटा है।
अंबूजा सीमेंट के अधिग्रहण से संबंधित 50 करोड़ डालर के लोन का भी किया भुगतान
समूह ने बताया कि 2.15 अरब डालर शेयरों के बदले लिए गए लोन चुकाए गए हैं। साथ ही अंबुजा सीमेंट के अधिग्रहण के लिए 50 करोड़ डालर के लोन का भी भुगतान कर दिया गया है।
इससे पहले समूह की चार कंपनियों के शेयर गिरवी रखकर लिए गए लोन के बदले 7,374 करोड़ रुपये का पुनर्भुगतान किया गया था। अदाणी समूह ने हाल ही में अपनी सूचीबद्ध कंपनियों की कुछ हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स को 15,446 करोड़ रुपये में बेची थी।
शेयर रखे गए थे गिरवी
मालूम हो कि हाल ही के दिनों में अदाणी समूह की कंपनियों के और शेयर कंपनी की प्रमुख फर्म द्वारा लिए गए कर्ज की सुरक्षा के तौर पर गिरवी रखे गए थे। एसबीआइकैप ट्रस्टी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया था कि अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के 0.99 प्रतिशत शेयर अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के कर्जदाताओं के लाभ के लिए गिरवी रखे गए हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

