🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चौथी एशियाई खो खो चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे के पुरुष खो खो टीम ने स्वर्ण पदक जीता

On: March 27, 2023 12:31 PM

विजेता भारतीय रेलवे की पुरुष खो खो टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की 02 पुरुष खिलाड़ियों शामिल

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 27 मार्च, 2023 )चौथी एशियाई खो खो चैंपियनशिप का आयोजन गुवाहाटी, असम में दिनांक 20 से 24 मार्च’ 2023 तक किया गया था । इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की पुरुष खो खो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया । भारतीय रेलवे की विजेता टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 02 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया एवम स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इन पुरुष खो खो खिलाडियों में अक्षय गनकुले, टेक्नीशियन, परिचालन विभाग, बिलासपुर एवं अरुण गुनके, टेक्नशयिन 3 विद्युत विभाग, बिलासपुर शामिल हैं ।

भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है । इसी का परिणाम है कि आज इन दोनों खिलाड़ियों ने देश के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रौशन किया है । इसके साथ ही साथ दक्षिण पूर्व रेलवे की अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी है ।

भारतीय रेलवे की पुरुष खो खो टीम एवं उसमें शामिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों द्वारा बधाई दी गई है तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment