🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत, मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर व जीआरपी के साथ दो दिन में रायपुर रेलवे स्टेशन से यात्री का मोबाइल उड़ाने वाले 02 शातिर चोर को 02 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार

On: March 27, 2023 1:35 PM

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत, मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर व जीआरपी के साथ दो दिन में रायपुर रेलवे स्टेशन से यात्री का मोबाइल उड़ाने वाले 02 शातिर चोर को 02 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार

रायपुर (वायरलेस न्यूज)श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर एवम रेल पुलिस अधीक्षक श्री जे. आर. ठाकुर रायपुर के मार्गदर्शन में एवं उप रेल पुलिस अधीक्षक श्री एस एन अख्तर के दिशा निर्देश में रेसुब मंडल टास्क टीम एंव जीआरपी संयुक्त रुप से लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखा जा रहा है, आज दिनांक 27-03-23 को समय 10.00 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक एम के मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्र आ. व्ही सी बंजारे ,आ. विनय कुमार,व जीआरपी थाना रायपुर के सउपनि राजेंद्र सिंह , प्र आ. दीपक मिश्रा, आ. मोरध्वज वर्मा व हमराह स्टाफ के साथ रायपुर रेलवे स्टेशन में चेकिंग एवम गस्त के दौरान टिकट बुकिंग काउंटर के पास एक यात्री मिला जिसका नाम अशोक कुमार पिता सदानंद उम्र 30 साल , पता संत नगर, थाना वेरका, जिला अमृतसर (पंजाब) का निवासी है जो रायपुर से अमृतसर जाने के लिए टिकट ले रहा था तभी उसके पेंट के जेब में रखे मोबाइल फोन को एक व्यक्ति द्वारा चोरी कर भागने लगा,प्राथी द्वारा देख कर चोर चोर चिल्लाने पर घेरा बंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम पता-
राजेश विश्वकर्मा उर्फ पिंकू मोटा,पिता – स्व. रमाशंकर, उम्र-30 साल, निवासी- बढ़ई पारा, विश्वकर्मा चौक के पास,थाना- आजाद चौक, जिला रायपुर (छ ग) का रहने वाला बताया ,उसके कब्जे से चोरी का एक नग मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी M 02 कंपनी का ब्लू रंग का कीमती 16000/(सोलह हजार रुपया ) का प्राथी के साथ पकड़कर जीआरपी थाना रायपुर लाए, जहां आरोपी के विरुद्ध प्राथी के द्वारा एफआईआर करवाया गया तब जीआरपी थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक 67/2023 धारा 379 दिनांक 27/03/23 का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।

*ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत, मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर व जीआरपी की संयुक्त कार्यवाही में एक शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार
श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर एवम रेल पुलिस अधीक्षक श्री जे. आर. ठाकुर रायपुर के मार्गदर्शन में यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर भी रखा जा रहा है, आज दिनांक 26-03-23 को समय 10.30 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक एम के मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्र आ. व्ही सी बंजारे ,आ. विनय कुमार,व जीआरपी थाना रायपुर के सउपनि राजेंद्र सिंह , प्र आ. दीपक मिश्रा, प्र.आ. व्ही. के. टोप्पो व हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति को रायपुर रेलवे स्टेशन के सिटी बस स्टैंड के पास चोरी का मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश करते
राजकुमार पटेल,पिता – स्व. तीरथ राम पटेल, उम्र-38 साल, निवासी- ग्राम तरेंगा , थाना- ग्रामीण भाटापारा, जिला बलौदा बाजार (छ ग) हाल पता मुर्राभट्ठी , , थाना गुढियारी,जिला- रायपुर (छ को पकड़ा गया उसके पास 01नग मोबाइल मिला जिसे उसने लगभग 1वर्ष पूर्व रायपुर स्टेशन से किसी यात्री का चार्जिंग पर लगा मोबाइल निकालकर चोरी करना स्वीकार किया तब उसके कब्जे से एक रेडमी 6 कंपनी का मोबाइल ब्लैक रंग का कीमती 7999/(सात हजार नौ सौ निनांबे रुपया ) के साथ पकड़कर जीआरपी थाना रायपुर लाया गया जहां मोबाइल का कंपनी व आईएमईआई नं मिलान कर जीआरपी थाना रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 56/2022 धारा 379 दिनांक 28/06/22 में संलग्न कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment