🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सारंगढ़ के चंदाई में 23 दिसम्बर को * टांकी लिकेज ठीक करते हाईवोल्टेज तार के करंट में हुई श्रमिक के मौत मामले में एफआईआर दर्ज

On: February 10, 2021 5:41 PM

रायगढ़। थाना सारंगढ़ अन्तर्गत ग्राम चंदाई में 23/12/20 के सुबह सुकृत कुर्रे के घर गांव का *होरी लाल मैत्री पिता छोटे गोरा उम्र 40 वर्ष* काम करने गया था । सुबह करीब 07.30 बजे गांव में हल्ला हुआ कि होरीलाल बिजली करेट से चिपक गया है । गांववाले जाकर देखे सुकृत कुर्रे के छत उपर लाईन तार (11,000) बोल्टेज तार में होरीलाल चिपक कर पास में ही गिरा पड़ा था । घटना के संबंध में थाना सारंगढ में मर्ग क्रमांक 127/2021 धारा 174 जाफौ पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया । जांच में आरोपी *सुकृत मनहर, सुकृता मनहर* द्वारा हाई बोल्टेज बिजली तार के पास मकान के छत के ऊपर रखे पानी टंकी की मरम्मत कराने सुरक्षा को ध्यान में रखे बिना उपेक्षा पूर्ण तरीके से मकान के छत ऊपर होरीलाल मैत्री को चढाया गया था जिससे होरीलाल मैत्री पानी टंकी का लिकेज ठीक करते समय हाई बोल्टेज तार के संपर्क मे आने से बिजली करेंट से फौत हो गया । आरोपियो के विरूद्ध धारा 288,304(A), 34 ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment