कुशवाबहरी हाट-बाजार क्लिनिक के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री सिंह
रायगढ़, 10 फरवरी2021/ कलेक्टर श्री सिंह ने कुशवाबहरी हाट-बाजार में संचालित हाट-बाजार क्लिनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी साथ मौजूद रही। कलेक्टर श्री सिंह ने वहां तैनात डॉक्टर से मरीजों की दी जा रही उपचार व जांच सुविधाओं की जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि क्लिनिक में बीपी, शुगर की जांच के साथ पल्स ऑक्सीमीटर रखा गया है।
कलेक्टर श्री सिंह ने पिछले हाट-बाजार में मरीजों के उपचार की जानकारी पंजियों से ली। उन्होंने जानकारी उचित फार्मेट में नहीं भरने पर नाराजगी जताते हुये इलाज के लिये आने वाले व्यक्तियों का योजना अनुसार निर्धारित की गई सभी जांच सुविधाओं का लाभ उपचार के लिये आने वाले मरीजों को मिलना चाहिये तथा उसकी जानकारी पंजियों में दर्ज करने के लिये कहा। उन्होंने इलाज के लिये आने वाली गर्भवती महिलाओं की भी नियमित रूप से रूटिन जांच करने तथा मलेरिया, टीबी, कुष्ठ की जांच करने के लिये कहा। उन्होंने हाट-बाजार में एक स्थायी चबूतरा व शेड बनाने के निर्देश दिये। जिससे कि क्लिनिक वहां आसानी से संचालित की जा सके। उन्होंने जांच के लिये जरूरी किट व दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि हाट-बाजार क्लिनिक शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसका पूरा लाभ ग्रामीणों को मिलना चाहिये। उन्होंने ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों को सभी जानकारी निर्धारित प्रपत्र में तैयार करने के निर्देश दिये। सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

