रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) रक्तदान शिविर का आयोजन*
लायन प्राइड ,लॉयनेस क्लब रायगढ़ मिड टाउन एवं ट्रैफिक पुलिस की सहभाग्यता से भव्य रूप में रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया । करोना के बाद लोगों ने काफी समय से रक्तदान करने के लिए आगे नहीं आ रहे थे परंतु यातायात पुलिस और लायंस क्लब के कुछ सदस्यों द्वारा मानवता की सेवा के तरफ यह एक अच्छा कार्य साबित हुआ। रक्तदान शिविर का आयोजन स्तानीय संजीवनी अस्पताल में 10 फरवरी बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधिकारी संतोष कुमार सिंह के कर कमलों से हुआ । लायनेस अध्यक्ष लायन लाइनस पायल अग्रवाल ने बताया कि यूं तो 50 पुलिस जवानों और लगभग 15 महिलाओं का रक्त जांच हुआ ,परंतु सिर्फ बाईस यूनिट ब्लड ही इकट्ठा कर पाए। इस पूरे आयोजन में विशेष सहयोग संजीवनी हॉस्पिटल द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार जी ने लायनेस क्लब की लगातार हो रही कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया ,जिस पर अध्यक्ष पायल अग्रवाल ने आश्वासन दिया है की वे और उनकी टीम निरंतर अपने कार्यों से रायगढ़ के लिए कुछ करते रहेंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष पायल अग्रवाल ने स्वयं भी रक्त दान दिया और साथ ही उनके क्लब के कुछ सदस्यों ने भी रक्तदान किया। साथ ही लॉयनेस क्लब द्वारा यह भी आश्वासन दिया है कि अगर किसी को रक्त की आवश्यकता होती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हो तो उन्हें क्लब के सहयोग से भी रक्त उपलब्ध कराया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

