रायगढ़, 10 फरवरी2021/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने 6 ग्राम पंचायत सचिव को शासन की नीति के विरूद्ध कार्य करने एवं आदेश का पालन नहीं करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)घरघोड़ा निर्धारित किया गया है तथा निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
निलंबित किये गये पंचायत सचिवों में ग्राम पंचायत कुंजेमुरा के श्री समीर बेहरा, ग्राम पंचायत बरकसपाली के श्री महेन्द्र कुमार बेहरा, ग्राम पंचायत बुडिय़ा के श्री जयकुमार पटनायक, ग्राम पंचायत हमीरपुर के श्री सत्यनारायण गुप्ता, ग्राम पंचायत बासनपाली के श्री सदानंद पटनायक तथा ग्राम पंचायत उत्तररेगांव के श्री उग्रसेन साहू शामिल है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

