🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिक्री मकान को धोखे से अन्य को बचने वाले दम्पत्ति पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज

On: February 10, 2021 5:46 PM

*बिक्री मकान पर बैंक लोन भी लिये थे दम्पत्ति, चक्रधरनगर क्षेत्र का मामला

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री रतन लाल डांगी द्वारा धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों की त्वरित जांच कर ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देशों पर एसपी रायगढ़ संतोष सिंह द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों, थानाध्यक्षों को धोखाधड़ी मामलों से संबंधित शिकायतों आवेदन पत्रों की शीघ्र जांच पर विधि सम्मत कार्यवाही के निर्देश दिये हैं । इसी क्रम मंं आज थाना चक्रधरनगर अन्तर्गत मकान क्रय-विक्रय को लेकर धोखाधड़ी के मामले में रायगढ़ के एक दम्पत्ति के विरूद्ध धारा 420 34 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

जानकारी के अनुसार आवेदक/शिकायतकर्ता आदित्य अग्रवाल पिता दीपक अग्रवाल उम्र 22 वर्ष निवासी गुलमोहर कालोनी रायगढ की शिकायत जांच नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा की गई । जांच पर पाया गया कि अनावेदक *सुभाष अग्रवाल एवं रेखा अग्रवाल* द्वारा ग्राम खैरपुर ग्रीन ब्यू में मकान नंबर 204 को वर्ष 2017 में रबि चौबे के पास बिक्री कर रजिस्ट्री कर दिये थे बाद में उसी मकान को आवेदक आदित्य अग्रवाल के पास 8,50,000 रूपये में बिक्री कर धोखधड़ी किया गया । यही नहीं उसी मकान के नाम पर अनावेदकों सुभाष अग्रवाल एवं उसकी पत्नी रेखा अग्रवाल द्वारा ग्रामीण बैंक से लोन भी लिया गया है । आरोपी सुभाष अग्रवाल एवं रेखा अग्रवाल के विरूद्ध शिकायत जांच पर से अपराध क्रमांक 91/2021 धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment