अटल विश्वविद्यालय के प्राविण्य सूची में सी.एस. आर. महाविद्यालय कोटा का परचम लहराया
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) विश्वविद्यालय के प्रवीण सूची में सी.एस. आर. महाविद्यालय के छात्रों ने अपना परचम लहराया है।

सम्पन्न हुए चतुर्थ दीक्षांत समारोह में महाविद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने प्रवीण्य सूची में स्थान अर्जित किया है।
इन प्रवीण्य छात्रों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के M.Sc. IT के छात्र दानेश्वर ने प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृष्णानंद, शिवनारायण, गणेश, ममता, परमेश्वर, ललिता, लिखान, सेतराम व अजय कुमार ने मेरिट सूची में क्रमशः द्वितीय से दशम स्थान प्राप्त किया। वहीं विश्वविद्यालय द्वारा घोषित भूगोल संकाय के प्रवीण्य सूची में महाविद्यालय के छात्र कौशल गुप्ता ने द्वितीय अमरदास ने छठवा एवं मथुरा राजपूत ने सातवाँ स्थान प्राप्त किया। सभी को दीक्षांत समारोह में माननीय कुलपति व महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।
संस्था के प्राचार्य डॉ. डी. एन. शर्मा ने इन मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। शिक्षण समिति के संरक्षक डॉ.बी.एल.गोयल ने महाविद्यालय का नाम रौशन करने पर सभी प्रवीण्य छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के साथ ही साथ खेल स्पर्धाओं में भी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

