प्रदेशवासियों को संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने दी रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनायें*
जशपुर (वायरलेस न्यूज)
जशपुर/ छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने प्रदेशवासियों को रामनवमी के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

संसदीय सचिव ने कहा है कि शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है। इनमें अष्टमी और महानवमी विशेष महत्व रखते हैं। इस अवसर पर घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। शक्ति स्वरूपा देवी हमारे घरों में कन्याओं के रूप में आती हैं। संसदीय सचिव श्री मिंज ने कहा है कि हर बेटी देवी स्वरूपा है, इसलिए नवरात्रि के नौ दिन ही नहीं बल्कि हमेशा बेटियों और महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा का भाव बनाए रखें। इससे हम सच्चे अर्थों में देवी उपासना को सार्थक कर सकते हैं।
संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कण-कण में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम बसे हैं। यह हम सबके लिए गर्व और हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बीताया। वनवास काल के दौरान श्रीराम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ‘ के रूप में विकसित कर रही है।
संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा है कि जिस तरह श्रीराम ने संयम और सहनशीलता से 14 वर्षों का वनवास पूरा किया और संसाधनों तथा सेना के कम होते हुए भी लंका नरेश रावण पर विजय प्राप्त की। विषम परिस्थितियों के समय में हमें उनके आदर्शों का पालन करते हुए उतने ही संयम का पालन करते हुए अपने जीवन को आगे बढ़ाना है। श्री मिंज ने रामनवमी के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

