🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बेखौफ सरकंडा रिवर ब्रिज के नीचे पोकलेन से रात में रेत खुदाई कर हाइवा में रेत भरने का काम किया जा रहा है कोई देखने वाला नही

On: March 28, 2023 6:00 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) सरकंडा ब्रिज रिवर ब्रिज के ठीक नीचे अभी रात में बिना डर भय के बेखौफ पोकलेन से रेत खुदाई चल रही है और हाईवा में रेत भरा जा रहा है, जिसका उन्हे कोई भय नहीं है।

ज्ञात हो कि इस न्यूज़ को महेश दुबे जो कि अरपा विकास प्राधिकरण के सदस्य हैं सत्ता पक्ष के ज़िम्मेदार पद पर हैं प्रतिदिन पोस्ट कर रहे हैं लेकिन कलेक्टर एवं माइनिंग विभाग के कान में जूँ नहीं रेंग रही है।
एविडेंस के साथ प्रतिदिन न्यूज़ पोस्ट होने के बावजूद रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं इस पर जिला प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिये था। देखे विडियो…

खनिज अधिकारी अपने मातहतों को समय समय पर गस्त के लिए उड़न दस्ता टीम को रेत घाटों में भेजने की बात कहते है जो आज कोई घाट तो दूर शहर के मध्य पुराने पुल के नीचे ही बेखौफ रेत खोदी जा रही है । कोई कार्यवाही करने वाला नहीं है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment