🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोटा सी एन आई चर्च में ईस्टर पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

On: April 9, 2023 5:51 PM

करगी रोड कोटा (वायरलेस न्यूज) सी एन आई चर्च में प्रभु यीशु मसीह के मृतकों में से जी उठने का ईस्टर पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर भोर में समाज के सदस्यों के द्वारा अपने दिवंगत रिश्तेदारों को याद कर उनके कब्र पर फूल माला मोमबत्ती एवं अगरबत्ती अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

समाज की महिला सभा द्वारा भोर की आराधना कर प्रभु यीशु के जी उठने का संदेश दिया गया चर्च में ईस्टर की आराधना की गई समाज के प्राचीनो ने बाइबल पठन किया संडे स्कूल के बच्चों एवं जवान सभा के द्वारा सुंदर गीत की प्रस्तुति दी गई आराधना का संचालन एवं संदेश पादरी लॉरेंस राज के द्वारा किया गया सभी मसीही भाई एकजुट होकर देश के नेतृत्व करने वाले नेताओं एवं अधिकारियों के लिए तथा देश में अमन ,शांति ,प्रेम, उन्नति एवं आपसी भाईचारा के लिए मिलकर प्रार्थना की गई , सभी मसीह भाई आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईस्टर की बधाई एवं शुभकामनाएं दिये इस अवसर पर समाज के पादरी लॉरेंस राज पदाधिकारी हरीश लाल ,यशवंत मसीह, अनिल मसीह, सौरभ पीटर ,अर्पणा लाल रश्मि लाल ,विनय नेलसन सुलेमान दास एवं बड़ी संख्या में आसपास के मसीही जन उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment