बेलतरा (वायरलेस न्यूज) अब नहीं होगा लिमहा में लो वोल्टेज की समस्या, कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद श्रीवास् ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का किया भूमिपूजनl

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के वनांचल के प्रमुख ग्राम लिमहा में वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या व्याप्त थी, कई वर्षों से यहां के ग्रामीण लो वोल्टेज की समस्या से पीड़ित होकर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग कर रहे थे,कांग्रेस के लोकप्रिय नेता, बॉलीवुड अभिनेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के अथक प्रयासों से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुआ है, जिसका आज विधिवत श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के द्वारा भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया, इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार श्री अमित मिश्रा भी उपस्थित थे, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने कहा कि जन सेवा को उन्होंने अपना जीवन का मूल मंत्र माना है, और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन की सेवा करने से उन्हें आत्मिक खुशी और अपार शांति की अनुभूति होती है, इस अवसर पर कांग्रेस नेता पंडित महेश मिश्रा आयुष सिंह राज ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि अमर सिंह, उपसरपंच प्रमिला प्रधा,न सहित पी.एस सरोठे कार्तिक राम मरावी पूर्व उपसरपंच रामखेलावन राज मंगल सिंह खुसरो चतुर सिंह राजेंद्र सरवटे रविंद्र ऊईके जी अजय प्रताप कवर, पवन सरोठे सहित विद्युत विभाग के अधिकारी हरीश कुर्रे एवं सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे ,ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच एवं ग्रामीण जनों ने इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्ति करते हुए, कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं जिला पंचायत सदस्य, जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास के इस सद- प्रयासों हेतु आभार व्यक्त किया है,
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

