जगदलपुर 14 सितम्बर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री रजत बंसल ने बस्तर जिले में नोवल कोरोना वायरस के नियंत्रण उपायों के अन्तर्गत शासकीय मेडिकल काॅलेज जगदलपुर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ब्लड सेंपल कलेक्शन एवं टेस्ट हेतु 10-10 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान किया है। रेडक्राॅस फंड से प्रदान की गई इस राशि को डाॅक्टर, टेक्नेशियन, एम्बुलेंस चालक सहित पूरे टीम सदस्यों को वेतन के अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया जाएगा। इस राशि को फिल्ड में सेंपल कलेक्शन करने वाले टीम को दो सौ रुपए, हॉस्पिटल में सेंपल कलेक्शन कर रहे टीम को सौ रुपए, एवं इन ब्लड सेंपल का टेस्ट कर रहे टीम को सौ रूपये प्रति कलेक्शन और टेस्ट के लिए दिया जाएगा। इसके साथ ही एंबुलेंस चालकों को प्रतिमाह तीन हजार रुपए अतिरिक्त दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रेडक्रॉस सोसायटी बस्तर द्वारा कोरोना काल में इस तरह से प्रोत्साहन राशि की घोषणा के फलस्वरूप टेस्ट की संख्या बढ़ गई है। इससे पूर्व कोरोना वारियर्स डाॅक्टर, नर्स एवं अन्य स्टाफ को भोजन व्यवस्था हेतु चार लाख पचास हजार रूपए जारी किया था। इसके अतिरिक्त अन्य लाजिस्टिक सामग्री, दवाई, मास्क एवं सेनेटाईजर भी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को उपलब्ध करवाया है। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने कोरोना से लड़ाई में दानदाताओं से जो सहयोग जो सहयोग राशि प्राप्त हो रहा है उसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने जिले वासियों को इस कोरोना की लड़ाई को जीतने के लिए कंधा से कंधा मिलाकर चलने एवं सहयोग करने की अपील की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

