16 सितम्बर को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी लाईव क्लास में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का करेंगे मार्गदर्शन
जगदलपुर 14 सितम्बर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ कलेक्टर श्री रजत बंसल एवं पुलीस अधीक्षक श्री दीपक झा ने अधिकारियों के साथ आज 14 सितम्बर को जगदलपुर शहर के शासकीय विवेकानंद आदर्श अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं ए-विजन के स्टूडियों में केबल टीवी के माध्यम से लाईव प्रसारित आॅनलाईन क्लास संचालन के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इन्द्रजीत चन्दवाल, सहायक कलेक्टर सुश्री रेना जमील, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र झा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस दौरान कलेक्टर एवं अधिकारियों ने शासकीय विवेकानंद आदर्श अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मेें चल रहे निर्माण कार्य एवं सुवधिाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने विद्यालय में उपस्थित संस्था के भूतपूर्व विद्यार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने संस्था से पास आउट होकर निकलने वाले विद्यार्थियों को इस संस्था में अध्ययनरत बच्चों को प्रेरणा एवं मार्गदर्शन देने तथा हर संभव मद्द करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार इस विद्यालय को उत्कृष्ट निजी विद्यालयों के तर्ज पर आदर्श अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बनाया गया है। उसके अनुरूप इस विद्यालय में विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति एवं अन्य सभी सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। सभी के सहयोग से इसे जिले के उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में स्थापित करना है।
इस दौरान कलेक्टर एवं अधिकारियों ने ए-विजन के स्टूडियों में केबल लाईव टी व्ही के माध्यम से विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा कराए जा रहे अध्यापन कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित शिक्षकों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का हाल जाना। उल्लेखनीय है कि बुधवार 16 सितम्बर को कलेक्टर पुलीस अधीक्षक, मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत एवं सहायक कलेक्टर ए-विजन स्टूडियों में उपस्थित होकर ला’ईव क्लास के माध्यम से विद्याथियों को उनके कैरियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आने वाली समस्याओं के निराकरण करेंगे। जिसका लाइव प्रसारण बुधवार दिनांक 16 सितम्बर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच में किया जाएगा। इसमें सहभागिता निभाने के लिए छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। जिन शालाओं के विद्यार्थी कैरियर सम्बंधि एवं अन्य समस्याओं या जिज्ञासाओं से सम्बंधित अपने प्रश्न पूछना चाहते हैं या जानकारी चाहते हैं वे शिक्षा अधिकारी कार्यालय जगदलपुर के राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यालय में अपने प्रश्न अपने एवं अपने संस्था का नाम जमा कर सकते हैं। लाईव प्रसारण के माध्यम से विद्यार्थी अपनी कठिनाईयों के निराकरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही 16 सितम्बर को लाईव प्रसारण के दौरान विद्यार्थी प्रश्न भी पूछ सकते हैं। इसके लिए वे दूरभाष नम्बर 9424253836, 9406118457 में कॉल कर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोरोना काॅल में शिक्षा एवं कैरियर की शुलभ उपलब्धता के लिए इस प्रकार की व्यवस्था की गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू

