जगदलपुर, 14 सितम्बर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/कोविड-19 से बचाव व नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्री रजत बंसल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों द्वारा व्यापक प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में स्व. बलीराम स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल जगदलपुर, जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के फिवर क्लीनिक एवं समस्त विकासखंड में भी फीवर क्लीनिक की स्थापना की गई है जहाँ कोविड-19 से संबधित जाँच किया जाता है। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 मरीज के जाँच के लिए जगदलपुर शहर के दीपक पैथोलॉजी सेंटर, डॉ.चिखलीकर स्केन एवं पैथॉलाजी, स्वदेश लेब युव्ही डायग्नोस्टिक पाईंट को सैम्पल स्कीनिग सेंटर हेतु अधिकृत किया गया है जो कि एक सप्ताह में तैयारी कर अपनी सेवाये देगें, जहाँ कोविड-19 की जाँच करवाया जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर डाॅ. आर के चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि शहरी क्षेत्रो को 4 जोन में बाटा गया है जहाँ टीम का गठन किया गया जो कि नियमित भ्रमण कर रही है एवं होम आइसोलेशन मरीजो को देखरेख एवं दवा उपलब्ध करा रही है शहर मे सैम्पल कलेक्शन की 4 टीम है जो कि संदिग्ध मरीजो का जाँच करते है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्दों को सेंटर बनाते हुए जाँच हेतु मेडिकल टीम का गठन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता मितानीनों शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सहयोग लिया जा रहा है। कोरोना मरीजो को लाने हेतु एंबुलेंस की सुविधा भी दी जा रही है।
आम जनता को कोरोना से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सलाह दी जाती है कि वे भीड वाले स्थान पर न जावें। अपने आप को जितना हो सके घर में रखें। बाहर जाने पर आने के बाद अपने हाथ को साबुन से अवश्य धोए,सेनीटाईजर का उसका उपयोग करें। खांसने एवं छिकने के समय मुंह एवं नाक को रूमाल या कपड़े से ढंक कर रखें । अगर किसी व्यक्ति को सर्दी खांसी है तो तुरंत नजदीक के चिकित्सक से जांच करावें। ग्राम-शहर में कोई व्यक्ति कोरोना प्रभावित क्षेत्र या कोरोना प्रभावित संपर्क में आया हो तो उसकी सूचना कोविड-19 नियंत्रण कक्ष के मोबाईल नम्बर 07806094241 या दूरभाष क्रमांक 07782-222281 पर दिया जा सकता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

