बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) एसईसीएल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती मनाई गई
आज दिनांक 14 अप्रैल 2023 को एसईसीएल मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एस.के. पाल के मुख्य आतिथ्य, निदेशक (वित्त) श्री जी श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.एन. कापरी, निदेशक (कार्मिक) श्री देबाशीष आचार्या, एसईसीएल संचालन समिति के श्री हरिद्वार सिंह के विशिष्ट आतिथ्य, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) डा. केएस जार्ज, विभिन्न विभागाध्यक्षों, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं, बच्चों की उपस्थिति में मनाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि निदेशक निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एस.के. पाल एवं विशिष्ट अतिथिगण निदेशक (वित्त) श्री जी श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.एन. कापरी, निदेशक (कार्मिक) श्री देबाशीष आचार्या, एसईसीएल संचालन समिति के श्री हरिद्वार सिंह ने अपने-अपने उद्बोधन में उपस्थितों का अभिनंदन करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के समाजोन्मुख सोच के परिणामस्वरूप भारतीय समाज में एक नयी चेतना का विस्तार हुआ, समाज में काफी सकारात्मक बदलाव आए। बाबा साहब को सामाजिक विचारधारा में परिवर्तन लाने का श्रेय जाता है। बाबा साहेब भारतीय संविधान के रचनाकार हैं। इस संविधान से हम सभी अपने अधिकारों व कर्तव्यों से अवगत हुए हैं। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाजोद्धार के लिए जो भी संदेश, विचार, क्रियाकलाप, सिद्धांत बताए गए हैं उसे अपनाकर हम समाज की उन्नत्ति में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर श्रम संघ प्रतिनिधि सर्वश्री ओपी नवरंग, कृष्णा सूर्यवंशी, डी.पी. दिवाकर, राहुल दास ने अपने सम्बोधन में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के आयोजन पर प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रारंभ में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण ने गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया उपरांत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उपरांत विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ पदाधिकारियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने बारी-बारी से बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर दिशा खोब्रागड़े, सुनील मेश्राम, निशा ठावरे द्वारा बुद्ध वंदना की गयी। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया एवं अंत में उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) डा. केएस जार्ज की अगुवाई में विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने शासकीय बालिका कल्याण गृह, इंदिरा विहार, बिलासपुर में विविध दैनिक उपयोग की वस्तुएँ प्रदान की ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

