भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जन्म दिवस द.पू.म.रे. में पूरी श्रद्धा के साथ मनायी गई
बिलासपुर –(, वायरलेस न्यूज 14 अप्रैल, 2023) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सभी मंडल बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर सहित मुख्यालय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 132वीं जन्म दिवस दिनांक 14 अप्रैल 2023 को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजन कार्यक्रम मे महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार के द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर माल्यार्पण किया गया । इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये महाप्रबंधक ने कहा की डॉ भीमराव अम्बेडकर आज भी दलितों नारियों गरीबो एवं असहायों के मसीहा के रूप में याद किए जाते हैं । इतिहास के पन्नों मे उन्हे संविधान के मुख्य शिल्पकार के रूम में याद किया जाता है । डॉ भीमराव अम्बेडकर जीवन के हर क्षेत्र -सामाजिक, आर्थिक और राजनिति में लोकतंत्र के पक्षधर थे । वे भारत मॉ के यशस्वी सपूत थे । अंत में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के जन्म दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि रेल सेवा के माध्यम से हमें जो देश सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है उसे हम पूरे समर्पण, सदभावना, निष्ठा व ईमानदारी से पूर्ण करेंगे । उक्त गरिमामय आयोजन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे । ********
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

