श्री विजय कुमार साहू ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया ।
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 14 अप्रैल, 2023) श्री विजय कुमार साहू ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण किया है । पूर्व अपर महाप्रबंधक श्री विजय प्रताप सिंह का स्थानांतरण रेलवे बोर्ड नई दिल्ली में प्रमुख कार्यकारी निदेशक (Principal Executive Director) के प्रद हुआ है । श्री विजय कुमार साहू 1988 बैच के भारतीय रेल इंजीनियर सेवा (IRSE) के अधिकारी है । श्री साहू इससे पूर्व मध्य रेलवे, मुंबई में मुख्य अभियंता/योजना के पद पर कार्यरत थे । उन्होने दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी कार्य किया है । श्री साहू ने सिविल इंजीनियरिंग में बीई और स्ट्रक्चर्स में एमटेक की शिक्षा प्राप्त की है । उन्होने इरिसेन, पुणे, इनसीड सिंगापुर, आईसीएलआईपी मलेशिया, एनएआईआर/बड़ौदा जैसे विभिन्न संस्थानों में ब्रिज रखरखाव, ट्रैक मशीन और उनकी प्रबंधन प्रणाली, प्रबंधन विकास पाठ्यक्रम और आर्क ब्रिज जैसे विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

